टीकमगढ़: दिनउ मंदिर के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, दो लोग हुए घायल
टीकमगढ़ जिले के दिनउ मंदिर के पास बुधवार को सड़क हादसा हो गया। रायपुर मजना गांव निवासी ठाकुरदास अपने दो परिजन के साथ बाइक से मऊ की ओर जा रहा था, रास्ते में दिनउ मंदिर के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी,जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घटना में ठाकुरदास की मौत हो गई। एक को मामूली छोटे आई थी और एक का सीएचसी में इलाज किया गया है।