टीकमगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जुड़ावन गांव में 4 लोगों के साथ मारपीट की गई है।जुड़ावन गांव निवासी राजेश ने बताया कि गांव में जब लोग हैंडपंप पर पानी भरने जाते है तो अनावेदकगण पानी नहीं भरने देते हैं और नीची जाति का बोलकर भगा देते हैं। पीड़ित ने बताया कि अनावेदकगण कमलेश, भानू, इंदे और अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है।