टीकमगढ़: अंतौरा गांव के पास सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से हुई घायल, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
अंतौरा गांव के पास एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। भगवा गांव निवासी अनीता अपने पति के साथ बाइक से टीकमगढ़ से अपने गांव जा रही थी, रास्ते में अंतौरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को टीकमगढ़ जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।