टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्टर बंगले के सामने सुबह जाम लगा, आधे घंटे तक लोग रहे फंसे
टीकमगढ़ शहर के कलेक्टर बंगला के सामने इंद्रपुरी कॉलोनी रोड पर बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। स्थानीय निवासियों की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि स्कूल बसों और टैक्सियों के कारण इस क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति बनती है।