त्योहारी सीजन में यातायात पुलिस अलर्ट, बाजारों में संभाली ट्रैफिक की कमान
देवास में त्योहारों के चलते बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस दौरान यातायात पुलिस ने व्यापारियों को समझाइश देते हुए दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की कि वे सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता बाधित न करें, ताकि बाजार आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान जाम की स्थिति रोकना और आमजन को सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।