बगोदर: बगोदर विवेक नगर के एक घर से पुलिस व उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की
बगोदर थाना क्षेत्र के विवेक नगर से गुप्त सुचना के आधार पर उत्पाद विभाग व बगोदर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है।साथ ही ढक्कन, कच्चा स्प्रीट,पेकिंग करने वाला पंचिग मशीन को भी जब्त किया है।यह कार्रवाई गुरूवार की शाम नौ बजे तक चली।इस कारवाई में बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम,उत्पाद विभाग के अधिकारी शामिल थे।