Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

लखनऊ हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंचे/लखनऊ। @pnewzindia

Tikamgarh, Tikamgarh | Jun 23, 2026

MORE NEWS

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार एवं सीएमएचओ टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में आज एसडीएम बल्‍देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की रूपरेखा निर्धारित करने के साथ एसडीएम श्रीमती मिश्रा द्वारा अस्पताल की कोल्ड चौन एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने, व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने तथा अभियान की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी कर्मचारियों से पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया ताकि जिले में अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgrah

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित --- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार एवं सीएमएचओ टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में आज एसडीएम बल्‍देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की रूपरेखा निर्धारित करने के साथ एसडीएम श्रीमती मिश्रा द्वारा अस्पताल की कोल्ड चौन एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने, व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने तथा अभियान की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी कर्मचारियों से पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया ताकि जिले में अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

हाई स्कूल हजूरीनगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एनटीसीपी नोडल अधिकारी डॉ विनय कुमार सोनी ने दिया तंबाकू मुक्त विद्यालय का संदेश
---
समाजसेवी संस्‍था ग्रामीण स्‍वावलम्‍बन समिति द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधक दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय हाई स्कूल हजूरीनगर में तंबाकू एवं नशा मुक्ति विषय पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ, ग्राम की महिलाएँ, बाल पंचायत के बालक एवं बालिकाएँ तथा स्थानीय नागरिकों सहित 62 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत नोडल अधिकारी डॉ. विनय कुमार सोनी द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही कोटपा अधिनियम, 2003 (ब्व्ज्च्। ।बज, 2003) के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराते हुए बताया गया कि शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय एवं प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी एवं दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है। इसके साथ ही हाई स्‍कूल के शिक्षकों से संवाद कर शाला परिसर में तम्‍बाकू का सेवन करने वाले शिक्षकों की जानकारी ली गई एवं आवश्‍यक निर्देश दिये गये।

संकेत नाईक कार्यक्रम समन्‍वयक के द्वारा संस्‍थागत परिचय देते हुए तंबाकू एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों की बीमारियों का प्रमुख कारण है। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख लोगों की मृत्यु तंबाकू सेवन के कारण होती है। प्रतिदिन लगभग 3500 लोग तंबाकू जनित बीमारियों से अपनी जान गंवा देते हैं। चिंता का विषय है कि प्रतिदिन लगभग 5500 युवा तंबाकू सेवन की आदत सीख रहे हैं। तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय प्रतिबंधित है।

प्राचार्य श्री आरिफ मंसूरी द्वारा निर्णय लिया गया कि तंबाकू मुक्त शिक्षण परिसर अभियान के अंतर्गत विद्यालय में नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समुदाय को जागरूक करने हेतु पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन एवं अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास तंबाकू निषेध संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करते हुए शिक्षण परिसर को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं एवं कार्यवाहियां की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी के द्वारा शपथ लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर हाई स्कूल से मेघा खरे, गीता जैन, शाहजहां बेगम, एवं समिति की ओर जिला समन्वयक देवेन्द्र, साबिर खान, लक्ष्मण, करन, रवि, बलराम उपस्थित रहे।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgrah

हाई स्कूल हजूरीनगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एनटीसीपी नोडल अधिकारी डॉ विनय कुमार सोनी ने दिया तंबाकू मुक्त विद्यालय का संदेश --- समाजसेवी संस्‍था ग्रामीण स्‍वावलम्‍बन समिति द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधक दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय हाई स्कूल हजूरीनगर में तंबाकू एवं नशा मुक्ति विषय पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ, ग्राम की महिलाएँ, बाल पंचायत के बालक एवं बालिकाएँ तथा स्थानीय नागरिकों सहित 62 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत नोडल अधिकारी डॉ. विनय कुमार सोनी द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही कोटपा अधिनियम, 2003 (ब्व्ज्च्। ।बज, 2003) के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराते हुए बताया गया कि शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय एवं प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी एवं दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है। इसके साथ ही हाई स्‍कूल के शिक्षकों से संवाद कर शाला परिसर में तम्‍बाकू का सेवन करने वाले शिक्षकों की जानकारी ली गई एवं आवश्‍यक निर्देश दिये गये। संकेत नाईक कार्यक्रम समन्‍वयक के द्वारा संस्‍थागत परिचय देते हुए तंबाकू एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों की बीमारियों का प्रमुख कारण है। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख लोगों की मृत्यु तंबाकू सेवन के कारण होती है। प्रतिदिन लगभग 3500 लोग तंबाकू जनित बीमारियों से अपनी जान गंवा देते हैं। चिंता का विषय है कि प्रतिदिन लगभग 5500 युवा तंबाकू सेवन की आदत सीख रहे हैं। तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय प्रतिबंधित है। प्राचार्य श्री आरिफ मंसूरी द्वारा निर्णय लिया गया कि तंबाकू मुक्त शिक्षण परिसर अभियान के अंतर्गत विद्यालय में नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समुदाय को जागरूक करने हेतु पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन एवं अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास तंबाकू निषेध संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करते हुए शिक्षण परिसर को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं एवं कार्यवाहियां की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी के द्वारा शपथ लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर हाई स्कूल से मेघा खरे, गीता जैन, शाहजहां बेगम, एवं समिति की ओर जिला समन्वयक देवेन्द्र, साबिर खान, लक्ष्मण, करन, रवि, बलराम उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

युवा संगम/रोजगार मेले में 69 अभ्यर्थियों का हुआ प्राथमिक चयन
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में जिले के वेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन टीकमगढ के सहयोग से आज शा० पी०जी०कॉलेज, टैगोर हॉल, कुण्डेश्वर रोड टीकमगढ में युवा संगम/रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

रोजगार मेले में 4 कंपनियों वर्धमान फेवरिक प्रा.लिमि. बुधनी सीहोर, एस.आई.एस. सिक्योरिटी इण्डिया लिमि. अनूपपुर मध्यप्रदेश, पुखराज हैल्थकेयर झॉसी एवं संशूर अष्टि इण्डिया प्रा. लिमि. छतरपुर के एच.आर./प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। युवा संगम मेले में 155 अभ्यर्थी उपस्थित हुये जिनमें से 69 अभ्यर्थियों का प्रा. चयन किया गया।

कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी एवं शा०आई०टी०आई० प्राचार्य श्री विजय प्रताप सिंह एवं आई.टी.आई. अप्रेंटिसशिप प्रभारी श्री मनोज कुमार विश्वकर्मा एवं पी.जी. कॉलेज प्राचार्य श्री के.सी.जैन, तथा उद्योग एवं व्यापार केन्द्र टीकमगढ़ से मेनेजर विश्वम्भर पटेल आदि अधिकारीगढ़ उपस्थित रहे।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgrah

युवा संगम/रोजगार मेले में 69 अभ्यर्थियों का हुआ प्राथमिक चयन --- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में जिले के वेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन टीकमगढ के सहयोग से आज शा० पी०जी०कॉलेज, टैगोर हॉल, कुण्डेश्वर रोड टीकमगढ में युवा संगम/रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 4 कंपनियों वर्धमान फेवरिक प्रा.लिमि. बुधनी सीहोर, एस.आई.एस. सिक्योरिटी इण्डिया लिमि. अनूपपुर मध्यप्रदेश, पुखराज हैल्थकेयर झॉसी एवं संशूर अष्टि इण्डिया प्रा. लिमि. छतरपुर के एच.आर./प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। युवा संगम मेले में 155 अभ्यर्थी उपस्थित हुये जिनमें से 69 अभ्यर्थियों का प्रा. चयन किया गया। कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी एवं शा०आई०टी०आई० प्राचार्य श्री विजय प्रताप सिंह एवं आई.टी.आई. अप्रेंटिसशिप प्रभारी श्री मनोज कुमार विश्वकर्मा एवं पी.जी. कॉलेज प्राचार्य श्री के.सी.जैन, तथा उद्योग एवं व्यापार केन्द्र टीकमगढ़ से मेनेजर विश्वम्भर पटेल आदि अधिकारीगढ़ उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार आगामी ’’राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम (28 जून से 30 जून 2026)’’ के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहरी क्षेत्र की एएनएम, आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के दौरान पोलियो बूथ संचालन, घर-घर भ्रमण, छूटे हुए बच्चों की पहचान, माइक्रोप्लान के अनुसार कार्यवाही, रिपोर्टिंग व्यवस्था, वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधन सहित अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करते हुए एक भी पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक से वंचित न रहने दें।
बैठक में राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने, व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने तथा अभियान की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी कर्मचारियों से पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया ताकि जिले में अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के एम. वरुण, अर्बन नोडल अधिकारी सिद्धार्थ रावत एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अंकित रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
दो बूंद जिंदगी की संदेश के साथ सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे 28 से 30 जून 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgrah

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित --- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार आगामी ’’राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम (28 जून से 30 जून 2026)’’ के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहरी क्षेत्र की एएनएम, आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान पोलियो बूथ संचालन, घर-घर भ्रमण, छूटे हुए बच्चों की पहचान, माइक्रोप्लान के अनुसार कार्यवाही, रिपोर्टिंग व्यवस्था, वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधन सहित अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करते हुए एक भी पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक से वंचित न रहने दें। बैठक में राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने, व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने तथा अभियान की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी कर्मचारियों से पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया ताकि जिले में अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के एम. वरुण, अर्बन नोडल अधिकारी सिद्धार्थ रावत एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अंकित रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। दो बूंद जिंदगी की संदेश के साथ सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे 28 से 30 जून 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

Big Breaking 
जिला शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह चौहान को कोर्ट से मिली राहत, मिला स्टे. हाल में अमित जैन को नहीं मिल पाएगी जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी... #news #bigbreaking #टीकमगढ़ #mpnews #mpeducation

Big Breaking जिला शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह चौहान को कोर्ट से मिली राहत, मिला स्टे. हाल में अमित जैन को नहीं मिल पाएगी जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी... #news #bigbreaking #टीकमगढ़ #mpnews #mpeducation

Tikamgarh, Tikamgarh | Jun 25, 2026