सोरांव: सोरांव में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर 'मिशन शक्ति' के तहत निकाला गया पैदल मार्च
सोरांव इलाके में मिशन शक्ति' अभियान के तहत शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सर्किल में अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने कस्बा सोरांव में भव्य पैदल मार्च निकाला। इस दौरान अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्रवासियों, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भाव पैदा करने के साथ-साथ जन-जागरूकता के साथ सहयोग की अपील की।