फूलिया कलां: खबर का असर: मनरेगा मजदूरों का अटका भुगतान जारी, ग्रामीणों ने जताया आभार
फूलियाकलां में मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर उठी आवाज आखिरकार रंग लाई। खबर सामने आने और मजदूरों द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासन हरकत में आया और लंबित मजदूरी का भुगतान जारी कर दिया गया। गौरतलब है कि पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को 6 पखवाड़ों से मजदूरी नहीं मिली थी, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था