गांधी जयंती पर गांधी मैदान में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
जहानाबाद : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गांधी मैदान, जहानाबाद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मो. जमा खान ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया, पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार, घोसी विधायक रितुराज कुमार समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।