बांसगांव: बांसगांव में आंधी-पानी से कई जगह गिरे पेड़, बांसगांव-कौड़ीराम और कुसमौल मार्ग पर यूकेलिप्टस, गुलमोहर के पेड़ गिरे
बांसगांव क्षेत्र में शनिवार को तेज आंधी और बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ और उनकी डालियां गिर गईं। बांसगांव-कौड़ीराम और बांसगांव-कुसमौल मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। बांसगांव-कौड़ीराम मुख्य मार्ग पर एक विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर गिर गया।