मलिहाबाद: थाना माल अंतर्गत क्षेत्र में टेलर-कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग के बाद सारा सामान जलकर हुआ राख
माल थाना अंतर्गत क्षेत्र में दुकान आग लगने के बाद सारा सामान जलकर खाक होने का मामला सामने आया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल हाल देखा गया। हालांकि आग किन कारणों से लगी इसको लेकर जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। वही इस घटना के बाद दुकान संचालक का बुरा हाल है। बता दें कि भीषण गर्मी के बीच लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है।