मलिहाबाद: काकोरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को दुर्गागंज चौराहे से किया गिरफ्तार
काकोरी पुलिस के द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त की गिरफ्तारी दुर्गागंज चौराहे से की गई है। अभियोग के खिलाफ काकोरी दुबग्गामाल थाने पर मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार लगी हुई थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में स्थानीय थाना फोर्स ने सफलता हासिल की।