मलिहाबाद: दुबग्गा में अवैध मदरसे से मुक्त करवाए गए 21 बच्चे, आसपास के ग्रामीणों ने बाल आयोग से की थी शिकायत
ग्रामीणों की शिकायत पर बाल आयोग की टीम ने दुबग्गा स्थित मदरसे पर कार्रवाई की और 21 बच्चे मुक्त कराए। यहां पर बिहार से दस दिन पहले बच्चे लाए गए थे। इन बच्चों को बाल आयोग भेज दिया गया है। अंधे की चौकी के कशमंडी रोड स्थित लालनगर खेड़ा गांव में बिना रजिस्ट्रेशन के मदरसा जमी आतुल कासिम अल इस्लामिया चल रहा था। मामले में आगे की जांच पड़ताल जारी है।