मलिहाबाद: मलिहाबाद में सड़क हादसे में कार सवार एक शख्स की हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल
मलिहाबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई और इस दौरान एक शख्स की मौत भी हो गई। घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।