मलिहाबाद: काकोरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 अभियुक्तों को मोटी नीम चौराहे से किया गिरफ्तार
काकोरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को मोटी नीम चौराहे से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के खिलाफ काकोरी थाने पर मुकदमा दर्ज था और उसकी तलाश पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद दबिश देखकर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगे की जांच पड़ताल स्थानीय थाना पुलिस फोर्स के द्वारा की जा रही है।