मलिहाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने दुबग्गा आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं, करवाया निस्तारण
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के द्वारा अपने दुबग्गा आवास पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया। क्षेत्र के तमाम लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उनके पास पहुंचे हुए थे, जहां समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए और कई समस्याओं को लेकर तत्काल निस्तारण भी कराया गया। काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग वहां पहुंचे हुए थे।