पटियाली: पटियाली बीआरसी पर शिक्षकों को दिया गया एफएलएन प्रशिक्षण
पटियाली। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण जारी है। खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह के निर्देशन में बुधवार को शिक्षकों को बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के तरीके बताए गए। मुख्य रिसोर्स पर्सन सत्येंद्र सिंह एवं अरविंद कुमार ने गतिविधियों व व्यावहारिक उदाहरणों से प्रशिक्षण दिया। सत्र में शिक्षक-शिक्षकाएं मौजूद रहे।