प्रतापगढ़: देहात कोतवाली पहुँचे डीएम और एसपी ने महाराणा प्रताप की प्रस्तावित मूर्ति स्थापना स्थल का किया निरीक्षण
देहात कोतवाली पहुँचे जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने महाराणा प्रताप की प्रस्तावित मूर्ति स्थापना स्थल का बुधवार शाम 5 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।