प्रतापगढ़: केवटली गांव में घर में लेटे नवजात का आधा सिर खा गया कुत्ता, प्रयागराज में हुई मौत
प्रतापगढ़ जनपद के केवटली निवासी अंकित सरोज की पत्नी एकता को सात दिन पहले बेटा पैदा हुआ था। मंगलवार दोपहर एकता बच्चे को घर में लिटाकर कपड़े धुलने लगी। घर में कोई और मौजूद नहीं था। तभी दरवाजा खुला होने से एक कुत्ता घर में घुस गया। उसने नवजात पर हमला कर दिया। काफी देर बाद एकता की नजर पड़ी तब तक कुत्ता बच्चे का आधा सिर खा चुका था।