प्रतापगढ़: आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए शहर के चौक घंटाघर से ड्रोन कैमरों से की गई निगरानी
प्रतापगढ़ पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में बुधवार शाम 5.30 बजे शहर के चौक घंटाघर से ड्रोन कैमरों के माध्यम से सुरक्षा एजेंसियां शहर की निगरानी कर रही हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सक्रिय हैं।