प्रतापगढ़: देहात कोतवाली के सुखपाल नगर के पास स्कूली बस की टक्कर से भाई-बहन की हुई मौत
देहात कोतवाली के सुखपाल नगर के पास स्कूली बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत हो गई ।सीओ सिटी शिव नारायण वैश ने बुधवार सुबह 12.30 बजे बताया की निखिल पुत्र मनोज कुमार निवासी करनपुर मीरा भवन की मौके पर मृत्यु हो गई तथा उसकी बहन शिखा को इलाज हेतु प्रयागराज रेफर किया गया था । जहां उसकी मौत हो गई। दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।