एक करोड़ की फिरौती के लिए व्यापारी को दी धमकी, पुलिस के शिकंजे में आया नकली गैंगस्टर
झालावाड़: एक व्यापारी को फर्जी गैंग का सदस्य बनकर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के सनसनीखेज मामले में झालरापाटन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी संदीप पांचाल को मध्यप्रदेश के इंदौर से डिटेन किया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान भागने का प्रयास करते समय आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उपचार के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस पूरे फिरौती नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
Sangod, Kota | Nov 17, 2026