सांगोद में सड़क निर्माण में देरी पर ऊर्जा मंत्री ने जताई नाराजगी, दिसम्बर से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश
कोटा में बैठक में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने ली अधिकारियों की बैठक, निर्माण कार्यो की समीक्षा
बैठक के दौरान सांगोद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की विशेष समीक्षा की गई। सांगोद में बपावर रोड पर निर्माण कार्य में हो रही देरी और गति की सुस्ती पर ऊर्जा मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सड़क का निर्माण कार्य हर हाल में 31 दिसंबर से पहले पूरी तरह से पूर्ण हो जाना चाहिए। साथ ही, सांगोद-श्यामपुर रोड, कुंदनपुर रोड, भौरा-सुल्तानपुर रोड और भांडाहेडा-सुहाना सड़क सहित अन्य सभी पेंडिंग कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि कोई ठेकेदार समय पर काम शुरू नहीं करता है, तो उसे तुरंत टर्मिनेट कर ब्लैक लिस्ट किया जाए और नए सिरे से टेंडर जारी किए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सड़कों के दोनों ओर उगे हुए जंगली पौधे और गाजर घास का उचित ट्रीटमेंट किया जाए।
Sangod, Kota | Nov 17, 2026