पवई: गोवर्धन पूजा में शामिल हुए विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, गौसेवकों एवं उत्कृष्ट गोपालकों का किया सम्मान
Pawai, Panna | Nov 9, 2026 ग्राम देवगांव स्थित श्री सिद्धनाथ गौशाला में गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने गौमाता का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान आकर्षक दीवारी नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा।