पवई: पोनिया के पास हरदुआ चौकी क्षेत्र में बड़ा हादसा, बकरी के कारण दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल
Pawai, Panna | Feb 16, 2026 ग्राम पोनिया के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक बाइक के सामने अचानक बकरी आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।