बाह: बाह-कचौराघाट मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, 4 यात्री गंभीर रूप से हुए घायल
जैतपुर थाना क्षेत्र के बाह-कचौराघाट मार्ग पर रविवार शाम करीब 6 बजे एक टैंपो पलटने से चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पचपेड़ा गांव के पास तब हुआ जब सामने से आ रहे बाइक को बचाने के प्रयास में टैंपो चालक ने ब्रेक लगाया और टैंपो सड़क पर पलट गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।