बाह: कैंजरा की गौशाला में कीचड़ में भूख प्यास व खड़े खड़े गुजर रहे गायों के दिन
बाह की ग्राम पंचायत कैंजरा में स्थित सरकारी गौशाला में गायों की हालत बेहद खराब है। करीब 200 गोवंश भूख और प्यास से तड़प रहे हैं। गौशाला में चारे और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि वहां गहरा कीचड़ और दलदल भरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, गायों को हफ्ते में केवल एक-दो दिन ही भूसा मिलता है, जिससे रोज़ाना कई गायें मर रही हैं।