बाह: कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर के विरोध में बाह में निकाला केंडल मार्च, दोषियों को सजा की मांग
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर की घटना के विरोध में आज बाह में शाम को एक केंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च छोटे गांधी चबूतरा से नगरपालिका बाह तक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की।