बाह: बटेश्वर में यमुना में स्नान करते समय युवक की डूबने से मौत, परिवार में शोक
जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर के ग्राम ब्रम्हावाद निवासी 18वर्षीय अमन पुत्र धर्मेंद्र सिंह अपनी बहन राखी के साथ बटेश्वर मंदिर पर आया था। बटेश्वर के पंचमुखी घाट पर यमुना नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों में लायक सिंह,अनिल गोश्वामी, ने नदी में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद अमन को पानी से बाहर निकाला।