बाह: बाह के भदावर स्कूल के पास पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोर घायल
बाह थाना क्षेत्र के जैन नगर में एक सड़क दुर्घटना में दो किशोर घायल हो गए। 12 वर्षीय हरिओम पुत्र चंद्र शेखर और 16 वर्षीय अंकित पुत्र प्रमोद कुमार अपनी स्कूटी से पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। जब वे भदावर स्कूल के पास पहुंचे, तो अचानक एक तेज गति से आ रही पिकअप लोडर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।