टीकमगढ़: सिंधी समाज और राम भक्तों का टीकमगढ़ में हुआ मिलन, चैती चांद पर रामरथ और झूलेलाल की आरती उतारी गई
टीकमगढ़ में चैत्र नव वर्ष और चैती चांद के मौके पर सिंधी समाज और नाम भक्तों ने मिलकर धार्मिक कार्यक्रम किया। दिल्ली धर्मशाला चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। समाज के लोगों ने राम रथ और भगवान झूलेलाल की आरती उतारी। दिल्ली धर्मशाला में राम भक्तों का स्वागत किया गया। युवाओं ने धार्मिक गीतों पर नृत्य किया।