टीकमगढ़: दिनऊ मंदिर के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल
बीती रात्रि मऊरानीपुर जतारा मार्ग पर दिनऊं मंदिर के पास दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक ईएमटी पायलट तालिब काजी ने बताया कि घटना में प्रदीप सिंह निवासी तालमऊ और दूसरी बाइक पर विनोद यादव निवासी दातपुर घायल हुए दोनों जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां से दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया।