टीकमगढ़: टीकमगढ़ में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर विवेक श्रोतिय की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने 30 मार्च से 30 जून तक आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।