टीकमगढ़: टीकमगढ़ शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद
टीकमगढ़ में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस ने एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एसपी ने बताया कि कल से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। इसके बाद ईद रामनवमी महावीर जयंती हनुमान जयंती सहित कई धार्मिक त्यौहार आने वाले हैं। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना है।