टीकमगढ़: बैंडरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद, आधा दर्जन लोग घायल, तीन जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बैंडरी गांव में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ हो गया। घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों के परिजन ने बताया कि मकान निर्माण को लेकर विवाद हुआ और फिर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी जिससे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तीन घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।