🚨 बलरामपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल! दो गांवों के बीच जमकर मारपीट, श्रद्धालुओं में मची भगदड़।
पुलिस की मौजूदगी में मारपीट होने का आरोप, महिलाओं और बच्चों में मची चीख-पुकार; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
📍 बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के गंजडी स्थित समय माता मंदिर परिसर में बुधवार देर शाम मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। गंजडी और मैनहवा गांव के लोगों के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। इसी दौरान दोनों गांवों के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुई इस घटना से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। महिलाएं और बच्चे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ और मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मारपीट रोकने में प्रभावी भूमिका नहीं निभा सके और काफी देर तक विवाद चलता रहा। पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की घटना होने से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में लोगों के बीच मारपीट और मौके पर मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद ललिया और महाराजगंज तराई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान किए जाने की बात कही जा रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि धार्मिक आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर क्या कार्रवाई होगी और मौके पर मौजूद पुलिस की भूमिका की भी जांच होगी या नहीं?
#बलरामपुर #BalrampurNews #ललिया #गंजडी #मैनहवा #प्रतिमाविसर्जन #मारपीट #वायरलवीडियो #पुलिसप्रशासन #कानूनव्यवस्था #UPNews #BreakingNews #उत्तरप्रदेश Balrampur Police UP Police
Balrampur, Balrampur | Nov 12, 2026