#Balrampur ! 45 किसान परिवारों को मिली ₹2.25 करोड़ की सहायता, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार...
#बलरामपुर। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत जनपद के 45 किसान परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में योजना के तहत प्रदेश के 4,300 लाभार्थियों को कुल 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से राजस्व विभाग में नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर जनपद बलरामपुर स्थित एनआईसी केंद्र से जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता कर मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
जनपद के 45 किसान परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना किसानों और उनके परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक संबल प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला, अपर जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और सम्मानित किसान उपस्थित रहे।
#balrampur #balrampurpolice