कोईलवर: धनडीहां फीडर से मंगलवार को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित
33 और 11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र कोईलवर से संचालित 11 केवी धनडीहां फीडर में मंगलवार, 10 नवंबर को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान फीडर में स्विच एवं आवश्यक रखरखाव का कार्य कराया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धनडीहां फीडर से जुड़े क्षेत्रो में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।सोमवार की शाम पांच बजे कनीय विद्युत अभियंता ने इसकी जानकारी दी।