➡️ आयुक्त रेशम श्री मोहित बुंदस ने जिले में रेशम गतिविधियों एवं सतपुड़ा वीमेन सिल्क एफपीओ का किया निरीक्षण
➡️ शासकीय रेशम केंद्र झगड़िया में एग इंक्यूबेशन सेंटर व शहतूत नर्सरी पौधरोपण का लिया जायजा थी
➡️ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय रोजगार सृजन के लिए रेशम विकास की वृहद परियोजना तैयार करने के निर्देश
मध्य प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण 'मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम' के तहत आयुक्त रेशम श्री मोहित बुंदस आई.ए.एस. द्वारा विगत दिनों बैतूल जिले में संचालित विभिन्न रेशम उत्पादन गतिविधियों का सघन भ्रमण व निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के प्रथम चरण में आयुक्त रेशम ने शासकीय रेशम केंद्र झगड़िया का दौरा किया। यहां उन्होंने रेशम कृषकों के लिए स्थापित एग इंक्यूबेशन सेंटर का अवलोकन किया तथा शहतूत नर्सरी पौधरोपण कार्य का निरीक्षण कर शेष पौधरोपण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने ग्राम छूरी पाडार का भ्रमण किया, जहां प्रदेश की एकमात्र फार्मर प्रोडयूसर कंपनी सतपुड़ा वीमेन सिल्क प्रोडयूसर कंपनी द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कंपनी की संचालक श्रीमती जयवंती बाई, अन्य महिला संचालकों तथा सीईओ श्री दिनेश मेब्रे से धागाकरण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
रेशम समृद्धि योजना से ग्रामीणों को जोड़ने पर बलः आयुक्त महोदय ने जिले में रेशम के तीव्र विकास एवं एरिया बढ़ाने के लिए वृहद परियोजना पर कार्य करने की आवश्यकता जताई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ सकें। उन्होंने रेशम समृद्धि योजना से ग्रामीणों को लाभान्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला रेशम अधिकारी श्री संत कुमार बरकड़े, फील्ड ऑफिसर श्री रवींद्र सिंह तथा श्री लालसिंह नरगांव उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
#जन_विश्वास_अभियान
#JanVishwasAbhiyan
#JanVishwasAbhiyan2026
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul