➡️ आपदा मित्र प्रशिक्षण में बाढ़ एवं भूकंप से बचाव की दी जानकारी
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग एवं मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार होमगार्ड लाइन सोनाघाटी कैंप में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार बाढ़ के दौरान क्या करें और क्या न करें, तैराकी के विभिन्न प्रकार, ड्राई रेस्क्यू, अंडरवाटर रेस्क्यू तथा स्ट्रेचर बनाने एवं उसके उपयोग के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई।
इस दौरान सीसी श्री शिवराज चौधरी, नर्मदापुरम द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से भूकंप आपदा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक समझाई गईं। साथ ही केएम लॉग के उपयोग का मॉक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने, राहत एवं बचाव कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
16 views | Betul, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026