भगवानपुर: सूर्यपुरा पुल, गंडक नदी किनारे अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद, कलाई पर 'H.K.S चानो देवी' लिखा
भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा पुल से पश्चिम गंडक नदी किनारे मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया है। शव के दाहिने हाथ की कलाई पर 'H.K.S चानो देवी' लिखा हुआ मिला है। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, विभूतिपुर की ओर से अकहा-बिशनपुर होते हुए गंडक नदी के रास्ते सूर्यपुरा की ओर आया था