बुढ़ार: तीन महीने से तालाब में डूबा ठेकेदार का टैंकर, सचिव बोले- हमें जानकारी नहीं
Burhar, Shahdol | Sep 10, 2026 बुढ़ार की ग्राम पंचायत कमता के बसोर मोहल्ले स्थित तालाब में ठेकेदार का टैंकर करीब तीन महीने से डूबा है। घाट निर्माण के दौरान इस्तेमाल हो रहा निजी टैंकर बारिश में तालाब भरने से डूब गया था। पंचायत सचिव रामलखन शुक्ला ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने टैंकर को ठेकेदार का निजी वाहन बताया।वीडीओ गुरुवार सुबह 9 बजे सामने आया है