पाली: हाईवे स्थित उमरिया बस स्टैंड बना अन्ना गोवंशों की मौत का अड्डा, एसडीएम के आदेश की उड़ रही धज्जियां
Pali, Lalitpur | Sep 2, 2026 हाईवे स्थित उमरिया बस स्टैंड अन्ना गौ वंशो की मौत का अड्डा बना हुआ है।आए दिन दुर्घटना में अन्ना गोवंशों का घायल होना एवं मौत होना आम बात होती जा रही है। उक्त मामले में जानकारी मिलने पर एसडीएम पाली घनश्याम भारती द्वारा ग्राम पंचायत की जिम्मेवारों को सभी अन्ना गोवंशों को गौशाला भेजने के निर्देश दिए थे। परंतु गोवंशों की लगातार मौत होना चिंता का विषय है।