कटकमदाग: बानादाग में जलजमाव से ग्रामीणों का फूटा आक्रोश
कटकमदाग प्रखंड के पसई पंचायत अंतर्गत बानादाग के हरिजन मोहल्ले में लगातार बारिश से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। हनुमान मंदिर के सामने पानी जमा होने और नाली का पानी सड़क पर बहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।