लखीसराय: विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती और डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की हुई जांच
जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा लगातार चौकसी बढ़ती जा रही है. सोमवार अपराह्न 12.30 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार रविवार एवं सोमवार के बीच रात वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा जिले में विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रात्रि गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 में तैनात पुलिस बल की जांच किया गया.