नईसराय: कल्याणराव मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई, भजन संध्या का भी आयोजन
नई सराय के थाना परिसर स्थित कल्याणराव मंदिर पर गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजे भगवान का विशेष पूजन कर आरती की साथ ही श्रद्धालुओं को पंजीरी का प्रसाद भी बांटा गया। इस दौरान विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के ख्यात भजन गायक गोलू ओझा और टीकमगढ़ की रजनी हलचल ने भजनों की प्रस्तुति दी