पटना ग्रामीण: पटना में छात्र नेता दिलीप कुमार ने NEET यूजी के रिजल्ट में धांधली का लगाया आरोप
छात्र नेता दिलीप कुमार ने सोमवार को NEET यूजी के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाया है। मौके पर दिलीप कुमार ने कहा कि इस रिजल्ट को देखने पर कोई भी बता सकता है कि इस रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली सेटिंग हुई है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि 67 अभ्यर्थियों का नंबर 720 में 720 आया है। जिसमें आठ ऐसे अभ्यर्थी है जो हरियाणा के एक हीं सेंटर के हैं।