पटना ग्रामीण: राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन से नशा खुरानी गिरोह के दो सदस्य हुए गिरफ्तार, मोबाइल व अन्य सामान बरामद
पटना रेल पुलिस ने नशा खुरानी गिरोह के दो सदस्यों को राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से मोबाइल, कैश, कोल्ड ड्रिंक की दो बोतल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने बीते कुछ दिनों पहले राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बेहोश कर यात्री का मोबाइल और एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए।