पटना ग्रामीण: पटना के जेठूली में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, घटनास्थल से चार खोखा बरामद
पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पटना के जेठुली में जमकर फायरिंग हुई। अच्छी बात यह रही कि इस फायरिंग में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। घटना के बाद से ही जेठुली में पुलिस कैंप कर रही है।